भाजपा ने देश को तोडऩे व कांग्रेस ने जोडऩे का काम किया : सुर्जेवाला

5/2/2019 10:36:11 AM

गुहला-चीका (पंकेस): भाजपा ने शुरू से ही देश को तोडऩे व कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक देश को जोडऩे का काम किया है। उक्त दावा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुर्जेवाला ने गांव भागल में जनसभा को संबोधित करते हुए किया। सुर्जेवाला ने कहा कि 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बंगलादेश का विभाजन कर पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों का आत्मसमर्पण करवाया था जो आज तक एक विश्व रिकार्ड है लेकिन कांग्रेस ने कभी सेना के नाम पर वोट नहीं मांगा। जबकि देश का प्रधानमंत्री आज सेना का राजनीतिकरण करने से भी पीछे नहीं हट रहे जिससे सर्जिकल स्ट्राइक पर भी संदेह होने लगा है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी ने कहा कि भाजपा के पूरे पांच साल के कार्यकाल दौरान लोगों ने भाजपा के असली चेहरे को पहचान लिया है।  

Shivam