''सुरजेवाला लड़ रहे जनता के हितों की लड़ाई''

2/18/2017 4:29:32 PM

ढांड (मल्होत्रा):युवा कांग्रेस के हलका अध्यक्ष गौरव मित्तल पाडला ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व स्थानीय विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला नि:स्वार्थ भाव से देश व प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। सुरजेवाला के हाथों में ही जनता के हित पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग लगातार सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पार्टी से जुड़ रहा है। पाडला आज कार्यालय में कार्यकर्ताओं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बातचीत करते हुए हलका अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार की नीयत व नीति में जमीन आसमान का अंतर है। सरकार सत्ता के नशे में निरंतर जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। विकास व रोजगार के नाम पर प्रतिदिन झूठी घोषणाएं कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश की जागरूक जनता दोबारा कांग्रेस के राज को याद कर रही है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व सरपंच राजेंद्र मागोमाजरी, डा. महाबीर सिरटा, भूपेंद्र कुंडू, वीरू बारक, अनिल सैनी, रविन्द्र, बिट्टू, सिरवाल, सिद् बंसल, जगदीप सिंह राठौर, अजय बनवाला, शुभम पाडला, प्रवीण शर्मा, शिव ग्योंग, सोनू क्योड़क, शुभम सैनी, गौरव शर्मा सहित कई युवा कार्यकत्र्ता मौजूद थे।