हैरानीजनक! महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म

4/3/2019 8:11:06 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): कहते हैं प्रकृति का कोई जवाब नहीं, कब क्या हो जाए? किसी को पता नहीं चलता। कुछ ऐसे भी वाकये सामने आते हैं, जो सभी को दंग कर देते हैं, ऐसा ही एक वाकया हरियाणा के जिला सोनीपत से आया है।

सोनीपत के गोहाना के खानपुर में स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कालेज में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जिनमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। डिलीवरी के बाद सभी बच्चे व महिला सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में इस तरह का यह पहला मामला हैै।

जन्मदात्री महिला पानीपत के समालखा की रहने वाली है, जो डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति विभाग में भर्ती हुई थी। महिला को पहले भी एक तीन साल की लड़की है, अब वह पांच बच्चों की मां बन चुकी है।

Shivam