बरसात में खराब हुई फसलों की करवाई जाएगी गिरदावरी, आकलन जारी: कांबोज
punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 09:51 PM (IST)

इन्द्री (मेनपाल): करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिले में अत्याधिक बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा हैं। बरसात के कारण कुछ रिहायशी क्षेत्र में भी पानी घुस गया है। इस समस्या से निपटने को सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बारे में राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों को राहत पहुंचाने निर्देश दिए गए हैं। फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जो भी फसल खराब हुई है, उनकी गिरदावरी करा कर मुआवजा आदि राहत देने का काम किया जाएगा।
कांबोज ने कहा कि बरसात प्राकृतिक आपदा है इस आपदा के कारण हरियाणा में 5 जिलों में बरसात का कहर जनता को झेलना पड़ा है। उन्होंने बताया कि करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और कैथल जिले में अत्याधिक बरसात के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। फसलों में हुए नुकसान के लिए आकलन किया जा रहा है और जहां भी खराब फसल पाई जाएगी, उनकी गिरदावरी करा कर मुआवजा आदि राहत देने का काम किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इंद्री हलके में अधिकारी बरसात के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अधिकारियों को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट के बाद नुकसान की भरपाई की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नाले व ड्रेनों की सफाई कराई गई थी। किसानों ने ड्रेनों व् नालों पर काफी हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है, जिस कारण बरसात आदि के पानी की निकासी पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पाती।