Adampur by-election: सुशील गुप्ता ने किया ऐलान, सतेंद्र सिंह होंगे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी

10/7/2022 12:49:06 PM

हिसार: आदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सतेंद्र सिंह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार होंगे। हरियाणा प्रभारी सांसद सुशील गुप्ता ने इसकी घोषणा की। सतेंद्र सिंह जाट जाति से है। 2014 में कांग्रेस की टिकट पर वे आदमपुर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। उसे छोड़ वह 2019 में आप में शामिल हुए थे। वे न्योली कलां गांव से हैं और हरियाणा गैस एजेंसी एसोसिएशन के प्रधान है।



आज से शुरू हो रहे नामांकन
आदमपुर उप चुनाव को लेकर आज से नामांकन पत्र दाखिल होने शुरू हो चुके हैं। नामाकन दोपहर 11 बजे भरे जाएंगे और 3 बजे तक लिए जाएंगे।  

Content Writer

Isha