सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे संजय सिंह, बोले- कुरुक्षेत्र की जनता ने तय किया, पांडवों की होगी जीत

punjabkesari.in Monday, May 06, 2024 - 06:12 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रंदीप रोर): आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह सोमवार को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के इंडिया गठबंधन के तहत प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान शाहाबाद खंड के 70 से ज्यादा सरपंचों ने आम आदमी पार्टी को समर्थन दिया। इसके साथ वकील, सरपंच, पूर्व सरपंच, व्यापारी और किसानों समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अन्य पार्टियों छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुखदीप सिंह मोहड़ी के साथ 70 गांव के सरपंच, श्याम सुंदर वधवा, एडवोकेट इंद्रजीत अरोड़ा, हीरा लाल, विजय कुमार तंवर, यादविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, मोहित कुमार, अनिल कुमार तनेजा, अवतार सिंह, विजय ठकराल, लखविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, गुरबक्श सिंह, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, दलीप सिंह, विक्रम कश्यप, गुरदीप सिंह, प्रवीण, सर्वप्रीत सिंह और सचिन सैनी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

सांसद संजय सिंह ने कहा इंडिया गठबंधन, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस लिए खुशी के बात है कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए शाहाबाद ब्लॉक के 76 में से 70 मौजूदा सरपंच अपना समर्थन देने के लिए और अपने क्षेत्र का वोट दिलाने के लिए इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन दे रहे हैं। मैं उनका बहुत बहुत आभार और स्वागत करता हूं। कुरुक्षेत्र तय कर चुका है कि जीत तो पांडवों की होगी, ये धरती अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। यहीं पर भगवान श्री कृष्ण ने गीता का उपदेश दिया जो हमें अन्याय के खिलाफ लेड़ने की शिक्षा देता है। आज नरेंद्र मोदी की अगुआई में कोरवों की सेना देश में राज करना चाहती है। उसको हराने का काम कुरुक्षेत्र और हरियाणा करेगा। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हरियाणा का अपना स्वर्णिम इतिहास रहा है। वो चाहे किसान आंदोलन हो या सेना में हरियाणा के युवाओं की योगदान और बलिदान हो। हरियाणा के हर गांव में किसी न किसी शहीद के नाम पर एक गेट मिल जाता है। हरियाणा का नौजवान सुबह चार बजे उठकर परिश्रम और भारत माता की रक्षा के लिए खुद को तैयार करता है। लेकिन लेकिन पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर भारत माता, नौजवानों और सीमा की सुरक्षा को धोखा दिया है। जिसका सबसे ज्यादा अघात हरियाणा, पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नौजवानों की पीठ में छूरा घोंपने का काम किया है। जहां के युवा सबसे ज्यादा सेना में भर्ती होते हैं। इसका बदला यहां के नौजवान और किसान मिलकर लेंगे।

उन्होंने कहा कि तीन काले कानून के खिलाफ देश का किसान एक साल से ज्यादा समय तक सड़कों पर बैठा रहा, बीजेपी सरकार ने उसके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार किया। 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। हरियाणा के किसानों से पूछते थे दिल्ली कैसे आए अब हरियाणा के लोग कह रहे हैं कि बीजेपी का कोई उम्मीदवार जीत कर दिल्ली नहीं जाएगा। हरियाणा के गांव गांव में बीजेपी के उम्मीदवारों को खदेड़ा जा रहा है। यहां के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज एक सभा में रो रहे थे, जब ये अपनों की पीठ मे छूरा मार रहे हैं तो दूसरों के साथ क्या करेंगे। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महंगाई आसमान पर पहुंचा दी, 120 रुपए का पेट्रोल, 100 रुपए का डिजल, 250 रुपए का सरसों का तेल बिका, 300 रुपए दाल बिकी, टमाटर और प्याज सब महंगा हुआ। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि ये तो ट्रेलर है। अग्निवीर लाकर और दो करोड़ नौकरी के नाम पर और कालाधान लाने के नाम पर जनता को धोखा दिया, 15 लाख करोड़ रुपए पूंजीपतियों का माफ कर दिया, अडानी को पूरा हिंदुस्तान सोंप दिया और प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं कि ये तो ट्रेलर है। ये ट्रेलर है तो पिक्चर बहुत भयानक होगी। मैं दो चरणों के चुनाव के आधार पर कहता हूं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है और इंडिया गठबंधन की 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। प्रधानमंत्री मोदी का 400 पार का नारा फर्जी नारा है। इनको 400 सीटें संविधान बदले, आरक्षण खत्म करने और वोट की ताकत खत्म करने के लिए चाहिए, जो इस देश की जनता देने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी का 400 पार नारा मात्र एक जुमला है। प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल में कहा 200 पार आई 73 सीट, झारखंड में कहा 65 पार आई 23 सीट, दिल्ली में 45 पार कहा आई 8 सीट कर्नाटक में 130 पार कहा 65 सीट, हरियाणा में कहा 75 पार आई 40, महाराष्ट्र में कहा 150 पार आई 105 सीट, मिजोरम में कहा 21 पार आई 1 सीट। अब कह रहे हैं 400 पार और जनता कह रही है तड़ी पार। बीजेपी देश को बुनियादी मुद्दों से भटका रही है। पेपर लीक ने देश के डेढ़ करोड़ युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है। आज भी नीट का पेपर लीक हुआ है। इसलिए अब इस देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों को बीजेपी को हराने का संकल्प लेना चाहिए। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्‌डा और यहां के पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक अरोड़ा समेत सभी कार्यकर्ता हर गांव में डॉ. सुशील गुप्ता का साथ दे रहे हैं, इसलिए मैं सब का आभारी हूं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकार कुरुक्षेत्र और हरियाणा की सभी सीटों से चुनाव जीतेंगे। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जब भाजपा वाले जान लेते हैं कि इसने हरियाणा को बर्बाद किया तो मनोहर लाल खट्‌टर का चुनाव के छह महीने पहले ही हटा दिया। दिल्ली में सात सांसद थे उन्होंने दिल्ली को 10 साल बर्बाद किया तो छह सांसद बदल दिए। इसलिए जनता को बीजेपी की इस चाल का समझना होगा। चेहरा बदलने से नीयत और कर्म में बदलाव नहीं होता। मेरा विश्वास है कि देश में लोग हरियाणा की सभी 10 सीटें और इंडिया गठबंधन को पूरे देश में 300 से ज्यादा सीटें जीताएंगे।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी पूरे चुनाव में खुलेआम सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। बंगाल जाते हैं तो टपोरी छाप भाषा बोलते हैं दीदी ओ दीदी, कभी कहते हैं कांग्रेस की विधवा, महाराष्ट्र में कहते हैं भटकती आत्मा, कभी कहते हैं 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड। प्रधानमंत्री की भाषा एक सड़क छाप व्यक्ति की भाषा नहीं होनी चाहिए, लेकिन दुर्भाग्य है कि वो यही भाषा बोल रहे हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम राम को लाए हैं, वो राम को नहीं लाए उनको, हमको, पूरे देश को और इस सृष्टि को राम लाए हैं। बीजेपी को इस बार राम हीं विदा कर रहें हैं।  

PunjabKesari

अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज देश और प्रदेश के लोग सरकार बदलना चाहते हैं। बीजेपी हरियाणा में चेहरा बदलकर लोगों को धोखा देना चाहती है। लेकिन प्रदेश के लोग चेहरा नहीं सरकार बदलेंगे। इस बार इस सरकार का अहंकार टूटेगा और निश्चित रुप से हरियाणा में इंडिया गठबंधन जीतेगा। जहां भी हम जा रहे हैं लगातार लोग इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रहे हैं, जो बदलाव की निशानी है।

सरपंच एसोसिएशन शाहाबाद के प्रधान सुखदीप मोहड़ी ने कहा कि इस तानाशाह सरकार के खिलाफ शाहाबाद विधानसभा के सभी सरपंच एकजुट होकर देश के संविधान को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन के साथ आए हैं। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने इंडिया गठबंधन के साथ आए हैं। हरियाणा की बीजेपी सरकार ने पिछले दो साल से ग्रामीण आंचल के विकास को ठप कर रखा है। हमने कई बार बैठकर इन मुद्दों को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन इस घंमडी सरकार ने ई-टेंडरिंग लागू करके गांव के विकास को बाधित करने की कसम खा रखी है। कुरुक्षेत्र लोकसभा से डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से जीताएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static