लाठीचार्ज में घायल हुए हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील गुप्ता, कपड़े उतार दिखाए जख्म

punjabkesari.in Friday, Mar 22, 2024 - 06:53 PM (IST)

कुरुक्षेत्रः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और हजारों समर्थकों ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव किया।

PunjabKesari

इस दौरान आप कार्यकर्ता अब सीएम आवास के पास पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। इसके बाद भी आप कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की लाठीचार्ज में  AAP प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा  घायल हो गए।

PunjabKesari

वहीं डॉ. सुशील गुप्ता के शरीर और पैरों पर गंभीर चोट आईं। सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आईं। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं सुशील गुप्ता ने अपने कमीज उतार कर जख्म भी दिखाया। उनके शरीर में कई जगह लाठियों की चोट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static