सुशील गुप्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- भाजपा के पास कोई उम्मीदवार नहीं जो मैदान में उतर सके

3/18/2024 2:20:09 PM

रादौर (कुलदीप सैनी): कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील गुप्ता सोमवार को रादौर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा के पास कोई उम्मीदवार ही नहीं बचा जो मैदान में उतर सके, तो वहीं उन्होंने दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपनी पत्नी को जिला परिषद का चुनाव नहीं जीता सका वो हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें कैसे जीतने का दावा कर रहा है।

सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र में तो नायब सिंह सैनी को लोग गायब सिंह सैनी के नाम से जानते हैं क्योंकि जब से वो सांसद बने थे। वो कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट की जनता के बीच में उन्होंने जाना उचित नहीं समझा और यही कारण है कि नायब सिंह सैनी से लोग गायब सिंह सैनी कह रहे है। यही नहीं सुशील गुप्ता ने तो ये भी कह दिया कि इनेलो को मैदान में उतारा है, भाजपा के इशारे पर ही उन्होंने कुरुक्षेत्र से नॉमिनेशन भरा है और वो इसलिए कि इंडिया गठबंधन के वोट काट सके।

रादौर में निकाला रोड शो

सुशील गुप्ता ने सोमवार को रादौर क्षेत्र के गांव में रोड शो भी निकाला। ऐसे में सुशील गुप्ता बीजेपी पर प्रहार करते हुए नजर आ रहे थे। गुप्ता ने इस पूरे रोड शो के दौरान भी कहा कि अब जनता समझदार हो चुकी है और ये अब जनता ने भी ठान लिया है कि भाजपा को कैसे भगाना है। हालांकि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से अभी दो ही उम्मीदवार मैदान में आए हैं एक इंडिया गठबंधन से सुशील गुप्ता और दूसरा इनेलो की सीट से अभय सिंह चौटाला। जबकि अभय सिंह चौटाला को भी गुप्ता ने भाजपा के हक में दूसरी पार्टियों के वोट काटने का आरोप लगाया।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal