सुशील गुप्ता ने नवीन जिंदल पर साधा निशाना, इनेलो पर भी कसा तंज, कहा-INLD को वोट करने का मतलब BJP को समर्थन देना

4/19/2024 4:19:32 PM

रादौर (कुलदीप सैनी) : आम आदमी पार्टी नेता व कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने आज रादौर में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान गुप्ता ने जहां भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल को निशाने पर लिया। वहीं इनेलो व अन्य मुद्दों पर भी सरकार पर भी जमकर जुबानी वार किए। 

सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर नवीन जिंदल 10 साल जनता के बीच रहते तो उन्हें पल्लेदारी नहीं करनी पड़ती। जनता समय आने पर हिसाब जरूर लेती है। उन्होंने कहा कि अमेरिका व यूरोप में रहने वाले नवीन जिंदल के पास चुनाव के समय भी जनता से मिलने के लिए हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ रही है, इसलिए जनता सब समझती है। 

वहीं इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा लगातार गुप्ता को निशाने पर लिए जाने के सवाल के जवाब पर गुप्ता ने कहा कि इनेलो प्रदेश में अपना वजूद खो चुकी है और आज इनेलो को वोट करने का मतलब है भाजपा को समर्थन देना। उन्होंने मंडियों में किसानों को उठान सहित आ रही अन्य समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, आज जेलों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Content Writer

Manisha rana