विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप

7/8/2018 11:41:39 PM

सोहना(सतीश): सोहना सदर थाना क्षेत्र के गांव सांचोली में एक विवाहिता की संदिग्ध रूप में मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने महिला की पीट-पीट कर हत्या की है। काफी समय से ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त कर रहे थे। मृतक महिला के चार बच्चे हैं, वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है की महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या की है। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया व महिला के पोस्टमार्टम के बाद ही महिला की मौत का असली कारण सामने आएगा।

महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन रमजानो की शादी 8 साल पहले गांव सांचोली निवासी साबिर के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने काफी दान दहेज दिया था। रमजानो के चार बच्चे थे, लेकिन ससुराल के लोग शुरू से ही दहेज के पैसों को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे महिला का पति, सास-ससुर  समय-समय पर उसके साथ मारपीट करते थे। उन्हें खबर दी गई थी उनकी बहन की मौत हो गई है जब उन्होंने आकर देखा तो उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने रमजानो की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा उसी के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

Shivam