निलंबित एच.सी.एस. के समर्थन में उतरे अफसर, जताया रोष

10/4/2018 12:30:20 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा एच.सी.एस. (हरियाणा सिविल सॢवसेज एसोसिशन) ने हाल ही में निलंबित संदीप सिंह पर कार्रवाई का विरोध जाहिर किया है। पूरे प्रदेशभर हरियाणा सिविल सॢवसेज एसोसिएशन के सदस्यों ने काले बिल्ले लगाकर काम किया।एच.सी.एस. (एसोसिएशन) ने कनीना के एस.डी.एम. संदीप सिंह पर कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताते हुए विरोध जताया। प्रदेश प्रधान यशपाल यादव और महासचिव मीनाक्षी राज, संयुक्त सचिव वंदना दिसोदिया, विराट आदि सभी ने अधिकारी पर कार्रवाई की निंदा की है।

 एसोसिएशन का मानना है कि अधिकारी के पिता के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करना गलत है। ऐसे बर्ताव की कड़ी निंदा करते हैं। जिस तरह से संदीप सिंह को निलंबित किया है, लगता है कि पूरे मामले में सियासत हो रही है। कार्रवाई विरुद्ध बार एसोसिशएन ने निंदा करते हुए कैंडल मार्च भी किया है। एच.सी.एस. एसो. आगे के लिए रणनीति बनाने में जुटी हुई है।
 

Deepak Paul