दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एसयूवी कार ने दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत

10/13/2021 1:22:41 PM

 

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : दिल्ली-जयपुर हाइवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन का इंतजार कर रहे दंपत्ति को तेजगति से आई एक एसयूवी चालक ने रौंद दिया। इसमें पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

राजस्थान के अलवर जिले के गांव लोका का बास रहने वाले अजय सिंह अपनी पत्नी कांता के साथ घर जाने के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे पर सर्विस लेन में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान दिल्ली की ओर से तेजगति से आई एक एसयूवी ने दंपत्ति को रौंद दिया। पुलिस के अनुसार अजय व उसकी पत्नी बावल में मजदूरी करते थे और जब वह घर जाने के लिए सर्विस लेन पर वाहन का इंतजार कर रहे थे तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय लोग घायलों को हॉस्पिटल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने कांता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana