''कार्यकर्ता जाएंगे SYL नहर की खुदाई के लिए''

2/22/2017 4:12:49 PM

भिवानी (पंकेस):इनैलो पार्टी सदैव किसान हितैषी रही है और जब भी किसान की आवाज को दबाने की कोशिश की गई,उनके हकों को छीनने की बात हुई तो इनैलो ने सदैव हरियाणा के किसान वर्ग की आवाज को विधानसभा ही नहीं अपितु देश की सबसे बड़ी पंचायत में उठाने का काम किया है। उक्त बातें देवीलाल सदन में बैठक के दौरान इनैलो के प्रदेश सचिव बलदेव घणघस व जिला अध्यक्ष सुनील लाम्बा ने कही। उन्होंने कहा कि आज एस.वाई.एल नहर केवल अपने दक्षिणी हरियाणा ही नहीं अपितु पुरे हरियाणा के लिए लाइफ लाइन के सामान है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने बरसों से चल रही कानूनी लड़ाई का पटाक्षेप करते हुए और हरियाणा के किसानों के दुख दर्द को समझते हुए प्रदेश के हक में ऐतिहासिक फैसला सुनाने का काम किया।