SYL पर इनेलो की चेतावनी, कंबोज बोले- कानून हाथ में नहीं लेने देंगे

7/4/2017 3:16:55 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी):हरियाणा के राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा है कि 10 जुलाई को एस.वाई,एल, मुद्दे पर इनेलो के वाहन रोकने के अभियान में किसी को कानून हाथ में नही लेने देंगे-हरियाणा सरकार की सभी गतिविधियों पर बारीकी से पूरी नजर है।किसी को जबरदस्ती रोकने का काम अगर कोई करेगा तो कानून अपना काम करेगा, जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी।

कम्बोज ने कहा कि शांति पूर्ण तरीकों से सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है,लोकतांत्रिक तरीकों से कोई भी अपनी आवाज उठाए, मगर किसी को भी कानून हाथ मे नही लेने देंगे। उन्होंने कहा कि एस.वाई.एल. के मुद्दे पर कांग्रेस हो या इनेलो इन्होंने सत्ता में रहते कभी व्यवहारिक कदम नहीं उठाए। अब बीजपी पहली बार सत्ता में आई है तो यह लोग इन मुद्दों पर राजनीति कर जनता को गुमराह करने पर लगे हुए हैं। बीजपी ने सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से एस.वाई.एल. पर हरियाणा का पूरा पक्ष रखा है, जिसके परिणाम स्वरूप एस.वाई.एल. का पानी हरियाणा में जल्दी ही मिलेगा। अब इनेलो व कांग्रेस में इस मुद्दे पर क्रेडिट लेने की होड़ चल रही है।

कम्बोज ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की कर्ज माफी पर विचार करेगी-किसानों की हिमायती केवल बीजपी सरकार है। कांग्रेस व इनेलो सत्ता में रहते तो कभी किसानों का भला नहीं कर पाए। अब कुर्सी पाने के लिए किसानों के नाम पर राजनीति कर रहें हैं। कम्बोज ने कहा कि हरियाणा को अलग राजधानी की बात बीजपी ने कभी विपक्ष में रहते नही की-अलग हाईकोर्ट के पक्ष में बीजपी आवश्य रही है। हरियाणा का चंडीगढ़ पर जो कानूनी अधिकार है। उसके प्रति बीजपी सरकार पूर्ण सजग है।