शिक्षा मंत्री का ऐलान, हरियाणा के साढ़े चार लाख विद्यार्थियों को दिए जाएंगे टेबलेट

11/28/2021 2:46:50 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): देश भर में प्रधानमंत्री  नरेन्दर मोदी के आह्वान पर 26 नवंबर से 6 दिसंबर तक विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यमुनानगर में भी बीजेपी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि व हरियाणा के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस मौके शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में बहुत संख्या में ऐसे विद्यार्थी है, जो मोबाइल फोन नहीं खरीद सकते है। इसके लिए सरकार ने 560 करोड़ रुपए की राशि से साढे 4 लाख विद्यार्थियों को टेबलेट देने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में सभी को बराबर का अधिकार मिलने चाहिए। डॉक्टर अंबेडकर का सपना था की, जो पीछे रह गए हैं उन्हें आगे लाया जाए। अगर इतनी आबादी पीछे रह गई तो देश भी पीछे रह जाएगा। बता दें कि आज पूरे भारत देश में बीजेपी द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया जा रहा है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Isha