हरियाणा: तब्लीगी जमातियाें का क्वारंटाइन पीरियड हुआ खत्म, 866 को उनके प्रदेश भेजेगी सरकार

5/9/2020 11:41:43 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में विभिन्न राज्याें के 866 तब्लीगी जमातियाें काे क्वारंटाइन किया गया था। इनका अब क्वारंटाइन पीरियड खत्म हाे गया है। क्वारंटाइन पीरियड खत्म होने के बाद अब हरियाणा की मनाेहर सरकार तब्लीगियों को उनके प्रदेश भेजेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी स्वस्थ तब्लीगियों को एक सर्टिफिकेट भी जारी किया है ताकि वे अपने प्रदेश में आसानी से प्रवेश कर सकें। सरकार ने अभी उन तब्लीगियों को जाने की छूट दी है जो स्वास्थ्य विभाग के बुलावे पर जांच को आगे आए थे।

ये तब्लीगी 15 राज्यों से संबंधित
बता दें कि हरियाणा के नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने सीएम मनोहर लाल से चर्चा कर इन तब्लीगियों के वापस जाने का रास्ता साफ कराया। ये तब्लीगी 15 राज्यों से संबंधित हैं। इनमें से 450 को नूंह, 95 को पलवल, 55 को पलवल, 16 को गुरुग्राम और 250 को राज्य के अन्य जिलों में क्वारंटाइन किया गया था।

हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आए थे
मार्च माह के अंतिम सप्ताह में दिल्ली निजामुद्दीन स्थित मरकज में हुए तब्लीगी जमात के सालाना कार्यक्रम के बाद ये तब्लीगी हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपने धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आए थे। इसके बाद जब दिल्ली और में तब्लीगी जमाती कोरोना पॉजिटिव मिलने लगे थे तो हरियाणा में हड़कंप मच गया था।

विधायक आफताब ने तब्लीगियों को वापस भेजने की बाबत सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार सायं फरीदाबाद के उपायुक्त यशपाल यादव से भी मुलाकात की। आफताब ने कहा कि फिलहाल इन तब्लीगियों को उनके मूल प्रदेश निजी वाहनों से भेजने की व्यवस्था निजी खर्चे पर की जा रही है क्योंकि विशेष ट्रेन से जाने के लिए बुकिंग कराने में समय लगेगा। उन्होंने कहा कि अभी विदेशी तब्लीगी भी प्रदेश में क्वारंटाइन हैं। जिन तब्लीगियों को अपने मूल प्रदेश जाने की अनुमति मिली है, उन्हेंं फिलहाल अपने मूल प्रदेश जाने तक क्वारंटाइन सेंटर में ही रहने को कहा गया है। 

Edited By

vinod kumar