शताब्दी लेट होने पर मुख्यमंत्री ने बच्चों से हाथ मिलाकर की बातें, लोगों से की चर्चा

12/3/2017 9:52:12 AM

चंडीगढ़(धरणी):चंडीगढ़ रेलवे प्लेटफार्म पर गत शाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोई वी.वी.आई.पी. न बन आम यात्री की तरह लोगों से मिले। बच्चों से हाथ मिलाकर बातें भी की। सी.एम. ने दिल्ली जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर प्रवेश किया, शताब्दी लेट आने पर उन्होंने लोगों से साधारण मुद्दों पर चर्चा की। सी.एम. रविवार को पटना होटल मोरया में हरियाणवी प्रवासी सम्मेलन को सम्बोधित करने के अलावा सुशील मोदी के बेटे की शादी में जाएंगे। उनका पटना साहिब जाने का भी प्रोग्राम है। वह शाम को दिल्ली लौटेंगे।