30 सितंबर को पानीपत में होगी तंवर की 'पोल खोल हल्ला बोल'  रैली(Video)

9/27/2018 4:21:55 PM

दिल्ली(कमल कुमार): कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर 30 सितंबर को पानीपत में रैली करने जा रहे है। जिसका नाम 'पोल खोल हल्ला बोल' रखा गया है। उन्होंने कहा कि रैली में वो कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, राफेल सहित कई मुद्दे उठाएंगे। जिसके लिए उन्होंने सरकार के खिलाफ चार्जशीट भी तैयार कर ली है। जिसका ऐलान उसी दिन किया जाएगा। 

तंवर ने कहा कि यह पिछले चार सालों में सबसे बड़ी रैली होगी। आगे हम मैनिफेस्टो में क्या करेंगे इसकी रुपरेखा तैयार कर ली गई है। वहीं पार्टी की गुटबाजी पर बोलते हुए तंवर ने कहा कि हमारे यहां स्थानीय नेताओं की रैली है। मुझे उसमें आमंत्रित किया गया है। हालांकि उसी दिन अन्य नेताओं के कई और प्रोग्राम है। जिसमें महिला कांग्रेस की रैली भी शामिल है। 

उन्होंने कहा कि मायावती से गठबंध्न होगा या नही ये अलग बात है लेकिन हरियाणा में कांग्रेस को किसी की जरूरत नही है। केजरीवाल का हरियाणा में कोई प्रभाव नही। पंजाब में उनकी दाल नही गली तो अब यहां आ रहे हैं। अब एकदम आकर कहते है कि ये मेरा ग्रह प्रदेश है। वो SYL को लेकर हरियाणा के खिलाफ बोलते हैं।

तंवर ने कहा कि अकाली हरियाणा में कुछ नही कर सकते।  क्योकि उन्होंने एसवाईएल नहर को हटवा दिया और हरियाणा के खिलाफ काम किया और अब हरियाणा में ही वोट मांग रहे हैं। हरियाणा की जनता उन्हें भगा देंगी पहले एक सीट तो आती थी अब वह भी नहीं आएगी। इनेलो-अकाली यह सब एक थाली के चट्टे बट्टे है और इनकी मंशा देखनी होगी कि अमित शाह ने किस मंशा के साथ उन्हें कहा है कि हरियाणा में चुनाव लड़े। हमारा फोकस 10 लोकसभा की सीटें और 80 विधानसभा की सीटें जीतना होगा।

 


 

Rakhi Yadav