तंवर का हुड्डा गुट को झटका, नियुक्त किए 180 ब्लॉक प्रभारी

3/29/2017 9:26:38 AM

चंडीगढ़ (बंसल):कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच पार्टी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई चलती आ रही है और आज कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर द्वारा जारी की गई ब्लॉक प्रभारियों की सूची को हुड्डा गुट के लिए झटका माना जा रहा है। कांग्रेस के प्रांतीय सचिवों और संगठन सचिवों को ब्लॉक प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तंवर जल्द ही जिलाध्यक्षों की घोषणा भी कर सकते हैं। 

180 ब्लॉक प्रभारियों की दिल्ली में होगी बैठक:तंवर
नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारियों के सम्बंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि सभी 180 ब्लॉक प्रभारियों की जल्द ही दिल्ली में बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में ब्लॉक प्रभारियों को वर्क प्लान समझाने के साथ ही दिल्ली एम.सी.डी. के चुनाव की ड्यूटी सौंपी जाएगी। दिल्ली में करीब 30 फीसदी लोग हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले हैं और लाखों लोग हर रोज सफर करते हैं। यह लोग दिल्ली एम.सी.डी. के चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलवाने का काम करेंगे। 

CM के गृह क्षेत्र में करेंगे दलित युवा सम्मेलन 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने ऐलान किया मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र करनाल में दलित युवा सम्मेलन बुलाया जाएगा। यह सम्मेलन 8 अप्रैल को अम्बेदकर जयंती के उपलक्ष्य में होगा। अम्बेदकर जयंती के ही उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को हर जिले और ब्लॉक में कार्यक्रम करने के निर्देश पार्टी कार्यकत्र्ताओं को दिए गए हैं। 

हरियाणा में परिवर्तन बैठकों का सिलसिला शुरू
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी ने हरियाणा में परिवर्तन बैठकों का सिलसिला आरंभ किया है। हर विधानसभा क्षेत्र के 8 से 10 बड़े गांवों और शहरों में परिवर्तन यात्राएं निकाली जाएंगी। उन्होंने रोहतक में हुई हत्या का जिक्र करते हुए राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। तंवर ने कहा कि ग्वाल पहाड़ी की जमीनों का म्यूटेशन प्राइवेट लोगों के नाम करने का मुद्दा हो अथवा सरकार के कार्यकाल में हुए अन्य जमीन घोटाले, सभी की सूची तैयार की जा रही है। इनके विरुद्ध जनता में सरकार को बेनकाब किया जाएगा। उन्होंने बिजली की कमी और अधिक बिल आने की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर जनता के समर्थन में प्रदर्शन  करेगी। उन्होंने मंडियों में भी किसानों के हक की लड़ाई लडऩे का ऐलान किया है। 

BJP में बिखराव कभी भी संभव  
अशोक तंवर ने भाजपा विधायकों में भारी असंतोष का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी में कभी भी बिखराव संभव है। इसलिए प्रदेश की जनता और  कार्यकत्र्ताओं को मध्यावधि चुनाव के लिए अभी से तैयार रहना चाहिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा कांग्रेस एस.वाई.एल. नहर का पानी लाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार है।

इन प्रभारियों की नियुक्ति हुई
नियुक्त किए गए प्रभारियों में दीपक त्यागी, कर्मचंद बल्ला, असलम खेड़ी, राजेंद्र चितकारा, शेर सिंह दहिया, पंकज पुनिया, बिमला धनखड़, विक्रम शेखावत, शैलेस फौगाट, विरेंद्र मलिक, सत्यवीर निर्माण, नरेंद्र शर्मा, रिषी राज लाम्बा, सतीश बंधु, बिमला सिवाच, जगदीश कम्बोज, कमांडो रामफल, गोपाल कम्बोज, कृष्ण यादव, करनैल सिंह औढा, राजू बजाज, सुरजीत भावद्दीन, हाजी अख्तर हुसैन, रवींद्र गुप्ता, पंकज खरबंदा, संत राम मेघवाल, आयुब खान शेरावत,  राजन ओझा जवाहर लाल सचदेवा, मोहम्मदी, सुमेर सिंह महलावत, खालिद चहलका, सुरेंद्र पटवा, सुबान खां सिंगारिया, शीशपाल केहरवाला, ठाकुर राजेंद्र सिंह, सतपाल मेहता, रवींद्र खेड़ा, शेर सिंह ओटू, संजय शर्मा, अंग्रेज सिंह लाली, सुभाष जोधपुरिया, सुरेंद्र वर्तीया, देवेंद्र सिंह कादियान, मोनिका मलिक, बलवान सिंह शेरा, प्रकाश बंसल, कुलदीप चौधरी, मा. छत्तर सिंह, देवेंद्र मान बल्ला, देवेंद्र सिंह कादियान, शशी लूथरा, राजेश सैनी, राजेंद्र ठाकुर, प्रिंस मल्होत्रा, मनोज बेगमपुर, वेद कनीना, नरेश कुमार खत्री, पिं्रस मल्होत्रा, अशोक ढोला, राजेश कटारिया, जोगेंद्र बेलरखां, साहब सिंह मरदानखेड़ा, सुभाष पाली, जगजीत हुड्डा, विमल कुमार नम्बरदार, नरेश ढांडा, राजेंद्र कल्याण, रघुबीर संधू, कंवर सिंह खत्री, मनीष परवेज राणा, देवी राम कसान, शीश पाल करोड़ा, प्रदीप गौतम, रणधीर सिंह, श्याम सुंदर बतरा, मनदीप चट्ठा, हरीश सासन, वरुण मुलाना, ओमप्रकाश मेहरा, संजय राव, जगबीर ढिगाना, बिजेंद्र रगां, मिथलेश चतुर्वेदी, संजय राव, ललित भड़ाना, हरपाल सिंह तिगरा, सत्यवीर डागर, सुमित गौड़, मो. इजराईल खां, अनील राघव, सतनारायण, राकेश शर्मा काका, दीप चंद, भूपेंद्र सिंह राणा, अनिल धंतौड़ी, रामेश्वर अंतिल, सुरेंद्र जागलान, सतबीर निर्माण, सुखबीर जांटी, धर्मपाल कटारिया, साहब खां पटवारी, गजेंद्र सिंह, किरण सिंह गोदारा, इब्राहिम इंजीनियर, दिनेश चंदीला, दलबीर उमरा, सीमा शर्मा, धर्मबीर जैजावंती, विरेंद्र वशिष्ठ, अजीत फौगाट, दलबीर उमरा, सुरेंद्र सिंह, सत्यवीर यादव, जसंवत सहरावत, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र पटवा, ओमबीर बोहरा, सुभाष बिश्नोई, भीम सिंह महेशवाल, राजेश अम्बरसर, बवानी सिंह बोसवाल, राहुल आहुजा, संजय परमार सैनी, सुरेंद्र संधू, राजकिरण यशपाल, सुनील कुमार ङ्क्षबजौल, संजीव कादियान, सुखविंद्र जैलदार, संतोष शर्मा, जनक सिंह, बलबीर बाल्मीकि, राजेश कोना, मुनीश कामरा, जोगेंद्र बाल्मीकि शामिल है।