हरियाणा में राहुल गांधी चलाएंगे सुदर्शन चक्र, हो जाएगा सभी दलों का सफाया: तंवर

5/4/2019 5:59:26 PM

सिरसा (सतनाम सिंह): हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश स्तरीय नेताओ के बाद सभी राजनितिक दलों के बड़े दिग्गज हरियाणा में प्रचार के लिए आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह भाजपा के लिए चुनावी सभाएं करेंगे, वहीं कांग्रेस की तरफ से हरियाणा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी सभाएं रोड शो करेंगे। 

इसी को लेकर सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने बताया कि राहुल गांधी आज गुरुग्राम से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। इसके बाद वो 6 मई को भिवानी और 9 मई को सिरसा में अशोक तंवर के लिए चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी हरियाणा में पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए आ रहे हैं, उनके प्रचार के बाद हरियाणा में राजनीतिक सुदर्शन चक्र चलेगा और सभी अन्य दलों का सफाया हो जाएगा। तंवर ने कहा कि कांग्रेस सभी लोकसभा सीटों पर पर जीत हासिल करेगी। 

Shivam