विस चुनाव पर बोले तंवर- जननायक जनता पार्टी और खलनायक जनता पार्टी के बीच है लड़ाई

10/16/2019 8:17:42 PM

पलवल (दिनेश): हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव मानपुर में जननायक जनता पार्टी की जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में जजपा पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने हथीन विधानसभा क्षेत्र से जजपा पार्टी प्रत्याशी हर्ष कुमार के पक्ष में संबोधित किया। इस दौरान तंवर ने कहा कि एक तरफ तो जन नायक जनता पार्टी है और दूसरी तरफ खलनायक पार्टिंयां हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई जन नायक जनता पार्टी और खलनायक जनता पार्टी की लड़ाई है, ये जोड़ी प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ देश विदेश की राजनीति में बदलाव लाएगी।

तंवर ने कहा कि गरीब, किसान व मजदूर का राज लाने के लिए अपना समर्थन जन नायक जनता पार्टी को दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने अपना यात्रा के दौरान हाथ में फरसा लेकर चलाया है, लेकिन हथीन क्षेत्र की भूूमि ब्रिज की भूमि है। इस ब्रिज भूमि से जब भगवान श्री कृष्ण का सुर्दशन चक्र चलेगा तो भाजपा व कांग्रेस सहित अन्य दल साफ हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो जन नायक जनता पार्टी है और दूसरी तरफ खलनायक पार्टीयां है। भाजपा ने पांच सालों में एक भी वायदा पूरा नहीं किया बल्कि प्रदेश के भाईचारे को खराब करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का गाय से कोई सरोकार नहीं है, भाजपा केवल गाय के नाम पर राजनीति करती है। कांग्रेस व भाजपा युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में भाजपा ने प्रदेश को खोखला कर दिया। भाजपा ने आग लगाकर प्रदेश में भाईचारे को समाप्त करने का कार्य किया है। भाजपा ने देश में गुजरात मॉडल को लागू कर दिया। जिसका दुष्परिणाम यह है कि हरियाणा प्रदेश के हिस्से के रोजगार को दूसरे राज्यों के युवाओं को दे दिया गया। भाजपा की सरकार ने नौकरी के नाम पर प्रदेश के युवाओं को गुमराह करने का कार्य किया है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वïान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाए और जजपा की सरकार बनाने में योगदान दें।

Shivam