हरियाणा का ये पुलिस थाना सर्वश्रेष्ठ घोषित, सीएम खट्टर ने भी दी बधाई

4/13/2021 2:31:55 PM

करनाल (विकास मैहला): करनाल जिले के तरावड़ी पुलिस थाने को वर्ष 2020 के लिए पुलिस थानों की वार्षिक रैंकिंग में प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित कया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से तरावड़ी पुलिस थाने को बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020 का प्रमाण पत्र भी जारी किया है। इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्विटर पर ट्वीट कर बधाई भी दी है।

बहुत-बहुत बधाई ! https://t.co/3WQBhExBrK

— Manohar Lal (@mlkhattar) April 12, 2021


इस बारे पुलिस अधीक्षक करनाल गंगाराम पूनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों की वार्षिक रैंकिंग की जाती है। देश के 10 सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशनों का चयन करने के अतिरिक्त, राज्यवार रैंकिंग भी जारी की जाती है। इसी के तहत बेस्ट पुलिस स्टेशन 2020 के लिए करनाल के तरावड़ी पुलिस स्टेशन को शामिल किया गया है।  



उन्होंने पुलिस स्टेशन की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय स्तर पर हमारे पुलिस कर्मियों की मेहनत को पहचान मिली है, बल्कि अन्य पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन को सुधारने की कोशिश करने और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। यह सम्मान पूरी करनाल पुलिस के लिए गर्व की बात है। इस रैंकिंग का मूल उद्देश्य पुलिस की गुणवत्ता में सुधार करना और इसे सिटीजन फ्रैंडली बनाना है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

Content Writer

vinod kumar