मनोहर लाल के  विश्वास पात्र तरुण भंडारी ने नवीन जिंदल को भजपा में लाने में निभाई अहम भूमिका

punjabkesari.in Tuesday, Mar 26, 2024 - 09:00 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खास विश्वास पात्रों मे शुमार हरियाणा सरकार के प्रचार प्रसार सलाहकार तरुण भंडारी ने पहले की भांति एक बार फिर से अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। उन्होंने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से पूर्व सांसद नवीन जिंदल के रूप में एक बड़ा चेहरा भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाने का कार्य किया।  

सूत्रों की माने तो पूर्व सांसद नवीन जिंदल को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने के लिए तरुण भंडारी ने लगभग 2 महीने की कड़ी मेहनत के बाद सफलता हासिल की। वहीं उनकी जबरदस्त राजनीतिक सूझबूझ के चलते भाजपा हाई कमान का एक बार फिर से उनपर भरोसा और मजबूत हुआ है ! बता दें कि इससे पूर्व भी तरुण भंडारी द्वारा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल करने में भी तरुण भंडारी ने अहम भूमिका निभाई थी! यही नहीं हिमाचल राज्यसभा चुनाव में हुए खेले में भी उनका एक अहम किरदार रहा है।

जिसे राजनीतिक गलियारों में  लोकसभा चुनाव से ऐन पहले ही हरियाणा कांग्रेस  के  लिए बड़ा झटका माना जा रहा है! नवीन जिंदल इससे पूर्व साल 2004 और 2009 में कांग्रेस की टिकट पर लगातार दो बार कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद रह चुके हैं! यही नहीं इनके पिता  पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार  दिवंगत ओमप्रकाश जिंदल भी कुरुक्षेत्र लोकसभा से हरियाणा विकास पार्टी की टिकट पर सांसद रह चुके हैं! 

इसके अलावा नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल हिसार विधानसभा से विधायक रहने के अलावा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में  मंत्री भी रह चुकी हैं! यही नहीं सांसद नवीन जिंदल द्वारा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जाता है !जिनकी वजह से उनकी प्रदेश भर में एक अपनी ही फैन फॉलोइंग है! इसके अलावा उनके द्वारा हर खास और आम को अपने घर  ,कार्यालय तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने व सीने पर राष्ट्रीय ध्वज का बैज  लगाने का अधिकार दिलवाने के लिए  माननीय सर्वोच्च न्यायालय में  लंबी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की! जिसकी बदौलत आज हर कोई देश के गौरव और सम्मान के प्रतीक तिरंगे को शान से अपने घरों में फहरा सकता है!

अतीत में तरुण भण्डारी हरियाणा के अंदर दर्जनों कांग्रेसी नेतायों को भजपाई बना चुके हैं।हरियाणा में पिछले डेढ़ वर्षों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विश्वस्त टीम का अहम हिस्सा बने तरुण भण्डारी ने हरियाणा के पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस के 6 विधायकों से राज्यसभा चुनावों में भजपा के हर्ष माहजन को मत दिलवा हिमाचल कांग्रेस का गणित ही बदल दिया था।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static