कांग्रेस जिन कार्यकर्ताओं को सत्ता में रहते भूली, पिछले चार सालों से तंवर ने उनसे संपर्क किया: भंडारी

1/6/2019 11:12:35 PM

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी ने कहा कि अशोक तंवर ने पिछले सवा चार साल में उकार्यकर्ताओं के बीच रह कर, जन संपर्क करके, साईकिल यात्रा करके कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क किया है, जिन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सत्ता में रहते कांग्रेस भूल चुकी थी। पिछले सवा चार सालों से अशोक तंवर सड़कों पर हैं। ऐसा कोई अध्यक्ष पूरे भारतवर्ष में नहीं होगा जिसने अभी तक इतनी सड़कें नापी होंगी, जो जनता के बीच रहा होगा।

उन्होंने कहा कि अशोक तंवर ने साइकिल यात्रा, मोटर साइकिल यात्रा यह तमाम यात्राएं हो चुकी हैं। यह वर्ष चुनावी वर्ष है अब यह रणनीति बनाई जा रही है कि आने वाले चुनावों में क्या रणनीति अपनाई जाए। कांग्रेस का घोषणापत्र पर भी अध्यन चल रहा है। मंथन शिविरों के माध्यम से जिला स्तर ब्लॉक स्तर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को पार्टी से जोड़ा है और कांग्रेस पार्टी को मजबूत किया है, जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं उन्हें भी अशोक तंवर की तरह सड़क पर आकर तैयारी करनी चाहिए।

वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुट नहीं है हमारे नेता राहुल गांधी हंै और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर हैं, कांग्रेस एक प्रजातांत्रिक पार्टी है और सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है और सभी नेता कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

Shivam