विधानसभा चुनाव: हरियाणा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे तरुण भंडारी भाजपा में शामिल

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 07:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद पार्टी के नेताओं में दल-बदल की नीति जोरों पर अपनाई जा रही है। अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में आस्था दिखाने वालों में अब प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रह चुके तरूण भंडारी का नाम भी शामिल हो गया है। तरुण भंडारी और हरियाणा गौ सेवा आयोग की चेयरमैन रही संतोष शर्मा ने आज मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए हैं।

वहीं तरूण भंडारी द्वारा कांग्रेस छोडऩे पर पंचकूला से कांग्रेस के प्रत्याशी वह पूर्व डिप्टी सीएम हरियाणा चंद्रमोहन बिश्नोई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी व अन्य नेताओं पर बोलते हुए कहा कि अगर दो लोग जा रहे हैं तो हजारों लोग कांग्रेस में भी शामिल हो रहे हैं, उनके जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static