टाटा मैजिक ने एक्टिवा सवार को लिया चपेट में, रैफर

11/6/2019 9:51:07 AM

अम्बाला शहर (पंकज) : अम्बाला-चंडीगढ़ रोड पर सद्दोपुर मोड़ के पास टाटा मैजिक ने एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में लेकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़-32 रैफर कर दिया गया।

जानकारी अनुसार सुलर निवासी सतबीर सिंह (22) बलदेव नगर में एक प्राइवेट कम्पनी में इलैक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत है। मंगलवार दोपहर को वह सामान लेने के लिए बाजार जा रहा था। जब वह सद्दोपुर कट के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही टाटा मैजिक ने उसे अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया।     

Isha