टैक्सी चालक की बेटी ने खेलों इण्डिया चैंपियनशिप में जीता ब्राउज मैडल, देश का नाम किया रोशन(VIDEO)

1/31/2020 3:13:09 PM

पानीपत (सचिन शर्मा) : अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर शिमला मलाना गांव की विंका ने गोहाटी में आयोजित खेलो इण्डिया चैंपियनशिप में ब्राउज मैडल जीता है। कॉलेज पहुँचने पर वहां के प्रबंधन ने उसका स्वागत किया। विंका का सपना था कि वह ओलंपिक पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें। विंका का अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है और उसकी बहन भी हॉकी की खिलाड़ी है। 



जानकारी के अनुसार टैक्सी चालक की बेटी विंका ने पहले मंगोलिया में हुई बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में  मात्र 17  वर्ष की उम्र में  स्वर्ण पदक जीतकर माता पिता व गांव का नाम रोशन किया था। विंका पिछले 1 साल से रोहतक में बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही है विंका पहले भी कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।अब असम के गोहाटी में आयोजित खेलों इण्डिया चैम्पियनशिप में भी विंका ने ब्राउज मैडल जीतकर अपनी ताकत का परिचय दिया है। विंका ब्राउज मैडल जीतकर खुश है लेकिन उनका अगला लक्ष्य गोल्ड जीतकर देश का नाम ऊँचा करना है, इससे पहले भी विंका नेशनल व इंटरनेशनल स्तर पर कई गोल्ड जीत चुकी है। 

 

Isha