पड़ोसी बच्चों से यौन शोषण के आरोप में अध्यापक गिरफ्तार

2/22/2019 10:13:56 PM

पानीपत(अनिल कुमार): हरियाणा में अब लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी सुरक्षित नहीं रहे, क्योंकि पानीपत की ईदगाह कॉलोनी में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रहने वाले एक अध्यापक पर अपने पड़ोस के नाबालिग बच्चों के साथ 6 महीनों से कुकर्म करने का आरोप लगा है। अध्यापक ने बच्चों को घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं अब शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अनिल बाल विकास स्कूल में अंग्रेजी का अध्यापक है, बच्चे उसके पास ट्यूशन पढऩे आते हैं। पीड़ित दोनों बच्चे आरोपी के पड़ोस में रहते हैं। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्चों की हालत बिगड़ी और प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्चों की जांच कराई गई। तो पता चला कि बच्चों के साथ कोई कुकर्म कर रहा है।

बच्चे के रिश्तेदार ने बताया कि अध्यापक बच्चो को खेलने के बहाने बुलाता था। वह पिछले 6 महीनों से उनके साथ कुकर्म कर रहा था। उन्होंने बताया की एक बच्चा 8 वी व दूसरा 5 क्लास का छात्र हैं। अध्यापक ने बच्चों को घर बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे दोनों बच्चे सहमे हुए थे। जब माँ ने बच्चो से प्यार से पूछा तो पूरी घटना दी जानकरी दी। माता-पिता ने तुरंत से पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जांच अधिकारी बलकार ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदम दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, मामले में जांच की जा रही है।

Shivam