शिक्षक सांस्कृतिक व जीवन मूल्यों का वाहक, इसलिए समाज में उसका सम्मान : डॉ. नीता खन्ना

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 10:25 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय  की कुलपति डॉ नीता खन्ना ने कहा कि भविष्य के देश निर्माताओं को एक आदर्श नागरिक बनाने की जिम्मेवारी शिक्षकों को एक अलग सम्मान देती है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अपने जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की जो प्रेरणा दी यह अपने आप में शिक्षक दिवस के महत्व को दर्शाता है। वे भारतीय शिक्षक के आदर्श हैं। अपने ज्ञान व विद्वता के कारण ही उन्हें समाज में यह स्थान प्राप्त हुआ। हमें ऐसे शिक्षकों को अपना आदर्श मानकर जीवन में आगे बढऩे की जरूरत है। वे शनिवार को शिक्षक दिवस पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों को दिए गए ऑनलाईन संदेश में बोल रही थी।

कुलपति ने कहा कि शिक्षक समाज में सांस्कृतिक व जीवन मूल्यों का वाहक होता है। वह इन जीवन मूल्यों को पीढ़ी दर पीढ़ी समाज को देता है। इसलिए समाज शिक्षक को हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखता है। विश्वविद्यालय के शिक्षकों की लगन व कड़ी मेहनत के कारण ही विश्वविद्यालय का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम है। आप सभी के कारण कुवि को हरियाणा प्रदेश का पहला ए प्लस विश्वविद्यालय बनने का गौरव प्राप्त हुआ। शिक्षा, शोध, खेल एवं संस्कृति में आपने इस विश्वविद्यालय को विश्व स्तर पर पहचान दिलवाई है।

कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान भी शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों की आनलाईन पढ़ाई के लिए कोरोना योद्वाओं की तरह कार्य करके एक विद्यार्थी केन्द्रित आदर्श स्थापित किया है। निश्चित ही आज का समय संघर्ष का दौर है। ऐसे कठिन समय में भी शिक्षकों की दूरगामी सोच नई पीढ़ी को नई दशा एवं दिशा देगी। उन्होंने नए भारत के निर्माण के लिए शिक्षकों के जज्बे को सलाम किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षक हमेशा आदरणीय रहा है, वे अपने ज्ञान के कारण हमेशा आदरणीय रहेगा। मनुष्य की रचना शिक्षक करता है इसलिए उसे भारतीय दर्शन में भगवान से बड़ा स्थान दिया गया है। समाज में शिक्षक का स्थान सम्मानीय बना रहे ऐसा समाज व शिक्षक दोनों को देखना होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस सभी शिक्षकों के लिए आत्म अवलोकन का दिन भी है।

प्रो. नीरा राघव को रसायन विभाग की विभागाध्यक्षा का कार्यभार-
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीता खन्ना के निर्देशानुसार रसायन विभाग की प्रोफेसर डॉ. नीरा राघव ने  शनिवार को रसायन विभाग की विभागाध्यक्षा का कार्यभार संभाला। डॉ. नीरा राघव ने इसके लिए कुलपति डॉ. नीता खन्ना का आभार प्रकट किया। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि डॉ. नीरा राघव एकेडमिक कौंसिल तथा फैकल्टी ऑफ साईंसिज की सदस्य होंगी तथा बोर्ड आफ स्टडीज की विभागाध्यक्ष भी होंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static