शिक्षा के मंदिर में गंदी हरकत! टीचर ने 7 छात्राओं से की छेड़छाड़...परिजनों का फूटा गुस्सा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 10:02 AM (IST)

यमुनानगर : मॉडल कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित शिक्षक के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद स्कूल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। गढ़वा राजकीय स्कूल में शिक्षक जानकारी अनुसार सोमवार को सुखदेव परीक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान 7 छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और आपत्तिजनक इशारे किए।

घटना से घबराई छात्राएं पानी पीने के बहाने कक्षा से बाहर आईं और अन्य शिक्षकों को पूरी बात बताई। इसके बाद स्कूल स्टाफ ने आरोपी शिक्षक से बातचीत कर मामला समझने की कोशिश की जहां उसने अपनी गलती भी स्वीकार कर ली। छात्राओं ने यह बात परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। महिला थाना पुलिस ने एक छात्रा के पिता के बयान के आधार पर शिक्षक सुखदेव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static