56 वर्षीय क्राफ्ट टीचर की रेप के बाद हत्या, घर पर इस हालत में मिला शव(Video)

2/6/2018 1:17:50 PM

यमुनानगर(सुमित अोबरॉय): रेप की राजधानी बनते जा रहे हरियाणा प्रदेश में अब अधेड़ उम्र की महिलाएं भी अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं। पाबनी रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में 56 वर्षीय महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला अपने ही घर में अर्द्धनग्न अवस्था में पाई गई। घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी भी खुली हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेप, लूटपाट अौर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

BDPO कार्यालय की क्राफ्ट टीचर थी महिला
जानकारी के अनुसार वीना(56) बी.डी.पी.ओ. कार्यालय बिलासपुर में क्राफ्ट टीचर के पद पर कार्यरत थी। वह एक साल बाद रिटायर्ड होने वाली थी। महिला की पति से अनबन होने के कारण 25-30 साल से रामनगर कॉलोनी में अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। 

बेड पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था शव
महिला रोजाना सुबह नौ बजे कार्यालय जाती है। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने महिला के घर का गेट आधा खुला देखा अौर महिला दिखाई नहीं दी तो वे घर पहुंच गए। पड़ोसियों ने देखा कि महिला का शव घर के बेड पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा है।महिला के मुंह में तौलिया ठूंसा हुआ था और पैर सलवार से बंधे हुए थे। महिला के गले से सोने की चेन और कानों से बालियां गायब थीं। घर की अलमारी और फ्रिज खुला पड़ा था। अन्य सामान कमरे में बिखरा था। फ्रिज में रखा दूध का पतीला बाहर पड़ा था। अलमारी का लॉकर खाली था। आशंका जताई जा रही है कि उसमें रखा सामान चुरा लिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर रेप, हत्या अौर लूटपाट का केस दर्ज कर जांच के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।