नामी कंपनी के टीम लीडर ने किया सहकर्मी से रेप, केस दर्ज

3/18/2023 8:09:53 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): नामी कंपनी के टीम लीडर द्वारा अपनी ही सहकर्मी से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि वह गुड़गांव के उद्योग विहार क्षेत्र में की एक नामी कंपनी में काम करती है। इसी कंपनी में करण नामक व्यक्ति बतौर टीम लीडर काम करता है। उसकी दोस्ती मार्च 2022 में करण से हुई थी। आरोप है कि जून 2022 को करण उसे अपने साथ सिविल लाइन थाना एरिया के एक होटल में ले गया जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे झांसा देकर दोबारा अगस्त 2022 में उसी होटल में ले गया जहां उसके साथ रेप किया। इसकी शिकायत उसने पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi