खेल-खेल में किशोरी ने 7 साल के बच्चे को मारी कैंची(VIDEO)

1/28/2020 5:17:28 PM

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत में एक किशोर लड़की ने खेल-खेल में नाराज होकर अपने पड़ोसी बच्चे के कूल्हे में कैंची घुसा दी, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया व उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ितों ने कहा कि आरोपियों द्वारा उन पर ही किशोरी को अगवा करने के आरोप लगाए जा रहे है। वहीं पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है।



पीड़ित और आरोपी परिवार एक घर में किराए पर रहते हैं
जानकारी के अनुसार 15 साल की किशोरी ने 7 साल के बच्चे को खेल खेल में कूल्हे में कैंची मारकर घायल कर दिया। यह मामला पानीपत के शिवनगर का है जहां दोनों ही परिवार यहां कुछ समय से किराए पर आकर रहने लगे है। यह बताया जा रहा है कि किशोरी ने बच्चे के कूल्हे पर दो बार कैंची से वार किया है। वहीं परिजनों ने बच्चे को पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार पर बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ितों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 

Isha