किशोरी को घर से अगवा कर कार में किया दुष्कर्म, हाईवे पर छोड़कर फरार हुआ आरोपी

9/14/2020 3:49:06 PM

यमुनानगर : तिगरा गांव के युवक मनोज ने एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया। आरोपित उसे कार में अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित उसे हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित केस दर्ज कर लिया। डी.एस.पी. मामले की जांच कर रहे है।

पीड़िता के पिता ने थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी घर के आंगन में सोई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य भी वहां सोए हुए थे। रात करीब 11 बजे तिगरा गांव का मनोज घर पर आया और बेटी  को जबरदस्ती उठाकर ले गया। वह कार में उसे किसी जगह पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रही महिला थाने की डी.एस.पी. सुरेंद्र कौर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही थाना पुलिस ने आरोपित मनोज पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Manisha rana