कलयुगी बाप ने 17 साल की बेटी से की गंदी बात, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2026 - 11:16 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): चक्करपुर पुलिस चौकी एरिया में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलयुगी पिता द्वारा अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से गलत हरकत कर दी। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला यह परिवार वर्तमान में गुरुग्राम के चक्करपुर पुलिस चौकी एरिया में रह रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि बीते आठ अगस्त 2026 को गांव चक्करपुर स्थित उनके निवास पर आरोपी पिता ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी को गलत नीयत से छुआ और उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया। डरी-सहमी किशोरी ने इस पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला लिया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-29 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो कानून की धारा 10 के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static