किशोरी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

4/7/2017 12:21:56 PM

अम्बाला छावनी (जतिन):महेशनगर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी ने पहले अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया लेकिन बाद में आरोप को मारपीट में तबदील कर दिया। सूत्रों की मानें तो वीरवार दोपहर महेशनगर थाने में क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस के सामने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है जिस पर पुलिस ने किशोरी के बयान लिखवाए और उसके साथ गाड़ी में बैठकर तुरंत कार्रवाई के लिए उसके घर जा पहुंचे।पुलिस ने उसके माता-पिता को काबू किया और केस महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थाना पुलिस ने जैसे ही किशोरी के बयान लेना शुरू किया तो किशोरी ने अपने बयान दुष्कर्म से बदलकर मारपीट का दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता को भविष्य में मारपीट न करने की हिदायत देकर सभी को वापस घर लौटा दिया।