युवक ने दोस्त की नाबालिग बहन से डेढ़ माह तक किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2026 - 07:59 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक शर्मनाक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। अपने ही दोस्त के घर आने-जाने का फायदा उठाकर एक युवक ने उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बहन को डराने-धमकाने के साथ करीब डेढ़ महीने तक अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की मां की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने त्वरित कदम उठाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी उनके बेटे का दोस्त है। दोस्त होने के नाते उसका पीड़िता के घर पर लगातार आना-जाना था। आरोपी ने इसी जान-पहचान और भरोसे का फायदा उठाया और जून से जुलाई के दौरान सेक्टर-31 स्थित एक मकान में नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी की लगातार धमकियों से सहमी 15 वर्षीय पीड़िता काफी समय तक चुप रही। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने साथ हो रही इस दरिंदगी की पूरी जानकारी अपनी मां को दी। अपनी बच्ची की आपबीती सुनते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने बिना देर किए थाना सेक्टर-40 पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3) तथा छह पॉक्सो एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-45 निवासी अर्चित के रूप में हुई। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम ने बताया कि आरोपी बालिग है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है।