अस्पताल इलाज करवाने आई किशोरी निकली  गर्भवती, मामा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

7/3/2022 9:32:57 AM

यमुनानगर : 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। दुष्कर्म का आरोप सगे मामा पर लगाया गया है। मामला तब खुला, जब किशोरी बीमार हुई और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां किशोरी अढ़ाई माह की गर्भवती मिली। शहर जगाधरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जगाधरी क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला की बेटी कई दिनों से बीमार थी। इस पर वह उसे अस्पताल में दिखाने के लिए लेकर गई, जहां डॉक्टर ने जांच की और बताया कि किशोरी करीब अढ़ाई माह की गर्भवती है। उसने अपनी बेटी से बात की और इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि अढ़ाई माह पहले अंबाला कैंट निवासी मामा घर पर आए थे। इस दौरान मामा ने उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से वह चुप रही। अब मामला खुलने पर महिला अपनी बेटी को लेकर थाने में पहुंची और अपने ही आरोपी भाई के खिलाफ शिकायत दी।

Content Writer

Isha