2 दिन तक चलेगा तप, तब तक रहेगा मौन व्रत : नवीन जयहिंद

6/10/2019 4:25:44 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद तप्ति दोपहर, लगभग 47 डिग्री तापमान में और ने चारों और आग जला कर तप कर रहे हैं। उनका कहना है कि देश मे जिस तरह से छोटी बच्चियों के साथ रेप हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं, वह उस से आहत हैं, इसलिए वह अपने शरीर को कष्ट देकर लोगों की सदबुद्धि के लिए तप कर रहे हैं, जो कि 2 दिन चलेगा और इस दौरान उनका मौन व्रत रहेगा।


उन्होंने कहा कि अगर कोई इसे ड्रामा कहे तो उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। वे आत्म चिन्तन कर रहे हैं। अपने शरीर को कष्ट देकर मन व शरीर का संतुलन बराबर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अपने आप को पाक साफ नहीं मानता। सभी को आत्म चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब तापमान चाहे 100 डिग्री हो, अब चाहे मरे या जिए ये भगवान तय करेगा।

Naveen Dalal