भिवानी में भयानक सड़क हादसा, गाड़ी सवार दो लोगों की मौत व अन्य गंभीर घायल

1/14/2021 10:20:24 AM

भिवानी (अशोक भारद्वाज) : भिवानी हिसार मार्ग पर बवानीखेड़ा कस्बे में बीती शाम सड़क हादसा हो गया जिसमें 8 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही गाड़ी में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जहां 2 लोगों को पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया है। 


जानकारी अनुसार गांव खरक कला का एक परिवार हिसार हॉस्पिटल से अपने घर लौट रहा था तभी बवानीखेड़ा के निकट उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि 3 गाड़िया आपस में टकराई है। एक परिवार हिसार जिले के कालीरामण गांव से था। वे किसी मातम पोशी से आ रहे थे। दुर्घटना इतनी तेज हुई कि उसमें सवार 2 की मौत हो गई।

वहीं पीड़ित जयवीर ने बताया कि वे अपने पिता का इलाज करवाने के लिए हिसार गए थे। रास्ते मे बवनीखेड़ा के निकट सड़क दुर्घटना हो गई। उन्होंने बताया कि वे बेहोश हो गए थे तथा एम्बुलेंस के माध्यम से भिवानी हॉस्पिटल तक पहुंचे है। उन्हें जानकारी ही नहीं है कि किस तरह दुर्घटना घट गई। वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 3 गाड़िया बवनीखेड़ा के थाने के सामने दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग घयल हुए थे। उन्हें गंभीर अवस्था मे भिवानी के सामान्य हस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉ विकास ने बताया कि इस घटना में 8 लोग घायल हुए है। वहीं 2 की रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। जिनके नाम पता नहीं चल पाए है। उन्होंने बताया कि घटना में घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।

Manisha rana