बेसहारा पशुओं का आतंक: 15 वर्षीय बच्चे काे गाय ने मारी टक्कर, घायल

11/2/2022 11:23:05 AM

सिरसा : सिरसा जिले में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहां शहर की रानियां रोड स्थित बाबा बिहारी समाधि के साथ वाली गली में अपने घर जा रहे लड़के अभिमन्यु को गोवंश ने पहले सींग मारा और फिर लात मारी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल अभिमन्यु ने बताया कि वह घर की तरफ जा रहा था तभी गाय ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। डॉक्टर ने बताया कि मांस फटा हैं। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana