कालका-शिमला सैक्शन पर दौड़ेगा 113 साल पुराना इंजन

2/15/2019 11:18:45 AM

अम्बाला छावनी(हरिंद्रपाल सिंह): कालका-शिमला वल्र्ड हैरिटेज सैक्शन पर आज 113 साल पुराना के.सी. 520 लोकोमोटिव इंजन दौड़ेगा।  भारतीय रेलवे की एक महीने तक चलने वाले हैरिटेज अभियान के तहत अम्बाला मंडल ने इसे चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। यह इंजन 2 कोच के साथ कालका-शिमला सैक्शन के कैथलीघाट रेलवे स्टेशन तक जाएगा।

 भारतीय रेलवे की तरफ से 11 फरवरी को हैरिटेज अभियान की शुरूआत की गई है।  इसके तहत सभी मंडल अपने-अपने क्षेत्रों में ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदॢशत करते हुए पुराने इंजन चलाएंगे।  अम्बाला मंडल ने भी तैयारी की है ताकि कालका-शिमला सैक्शन की पुरानी यादों को ताजा किया जा सके व सैलानियों को इससे जुड़ी जानकारियां दी जा सकें। इसी कड़ी में अम्बाला डिवीजन आज वल्र्ड हैरिटेज साइट कालका-शिमला सैक्शन पर एक पुराना ऐतिहासिक इंजन चलाएगा।

अंग्रेजों ने 1906 में चलाया था इंजन
कालका-शिमला रेलवे सैक्शन पर अंग्रेजों ने पहला इंजन के.सी.-520 वर्ष 1906 में चलाया था। यह इंजन वर्ष 1956 से सुपरहिटिड स्टीम पर काम करता है। वर्ष 1971 में यह इंजन सेवा से हटा दिए गए थे, लेकिन सैलानियों की डिमांड पर इस लोकोमोटिव को 2001 में फि र से बहाल किया गया और अब इस इंजन को चार्टर ट्रेन सेवाओं के लिए कालका-शिमला खंड पर शिमला से कैथली घाट तक चलाया जाएगा। ऐतिहासिक इंजन आज शिमला के स्कूली बच्चों को सैर करवाएगा। इस स्टीम लोको हॉल्ट वाली ट्रेन में 2 कोच शामिल होंगे। यह शिमला-कैथलीघाट के बीच सुबह 11 बजे चलेगा। इस दौरान बच्चों को सैक्शन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी व इतिहास सुनाया जाएगा व रेल इंजन बारे भी विस्तार से बताया जाएगा।
 

Deepak Paul