सृष्टिका ने 14 साल की उम्र में पास की जेबीटी, प्राप्त किए 84.38 प्रतिशत अंक

6/1/2019 6:16:38 PM

कैथल (जोगिंद्रे कुंडू): कैथल की सृष्टिका ने 14 साल कम उम्र में 84.38 फीसदी अंक के साथ जेबीटी पास करके एक मिशाल कायम की है। इससे पहले भी सृष्टिका 6 साल में 5वीं पास करके और 9 साल की उम्र में 10वीं पास करके सुखिर्यों में आई थी। सृष्टिका को इस उपलब्धि पर उस समय राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व स्वास्थ्य मंत्री सहित कई बड़े नेताओं व अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।



जानकारी के अनुसार सृष्टिका के पिता मनोज कुमार व मां मंजू देवी अपना एक प्राइवेट स्कूल चलाती हैं और अब वह उस स्कूल के मीडिल कक्षा तक के बच्चों को भी शिक्षा दे रही हैं। सृष्टिका के पिता ने बताया कि अपने मन से पढ़ती हो और अपनी मर्जी खेलती है। उन्होंने कहा कि सृष्टिका ने पढ़ाई कर असंभव से दिखने वाले कार्य को संभव कर दिया। सृष्टिका के पिता मनोज कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान एनआईंओएस से जेबीटी की है। गत 22 मई को जब जेबीटी का परिणाम आया था तभी से सृष्टिका व उसके माता-पिता को बधाई के फोन आ रहे हैं।



आगे का लक्ष्य
सृष्टिका ने बताया कि दिन में केवल दो-तीन घंटे पड़ती है पर ध्यान लगाकर। उसने बताया कि उसका लक्ष्य सबसे कम उम्र में आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। साथ ही बताया कि बी.ए. पूरी करने के बाद वह आईएएस की तैयारी के लिए कोचिंग लेना शुरू कर देगी। हालांकि इसके लिए उसने तैयारी शुरू कर दी है।

Naveen Dalal