3 वर्ष से फरार बदमाश गिरफ्तार, आरोपी गौकशी के कई मामलों में है संलिप्त

10/25/2020 11:58:35 AM

पुन्हाना (ब्यूरो) : करीब तीन वर्षो से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पुन्हाना पुलिस ने शहर से गिरफतार किया है। आरोपी गौकशी के कई मामलों में संलिप्त रहा है तथा पिछले करीब तीन साल से जे.एम.आई.सी. रीतू यादव की कोर्ट से पीओ घोषित है। शुक्रवार को पुन्हाना पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि गोकशी सहित कई मामलो में संलिप्त एक आरोपी पुन्हाना शहर में घुम रहा है। 

पुलिस ने टीम ने मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर छापा मारकर आरोपी को गिरफतार कर लिया। आरोपी की पहचान नूरदीन पुत्र मुंशी निवासी लुहिंगाकला के रूप में हुई है। पुन्हाना थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुन्हाना थाने में करीब आठ गौकशी के मुकदमें दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Manisha rana