मालिक को ही चूना लगाता रहा मुनीम, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार(VIDEO)

11/7/2019 5:35:42 PM

करनाल(केसी आर्या): करनाल पुलिस ने हंस राज मिल मालिक के साथ फ्रॉड करने वाले मुनीम और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। मुनीम अब तक 74 लाख का फ्रॉड कर चुका था। इस फ्रॉड की जानकारी मिलने पर मिल मालिक ने इसकी रिपोर्ट करनाल पुलिस को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद करनाल पुलिस ने मुनीम और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। 



करनाल पुलिस के एसपी सुरेंद्र भोरिया ने बताया की  3 सितंबर को हंस राइस मिल के मालिकों ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उनके मुनीम संजीव निवासी चीका ने हमारे साथ 74 लाख का फ्रॉड किया है और चोरी की है। उन्होंने कहा कि हमने संजीव व उसकी महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है। संजीव पिछले एक साल से हंस राइस मिल में बतौर मुनीम काम कर रहा था। 

उसने मिल के हस्ताक्षरित चैकों का दुरुपयोग किया। संजीव ने इन चैकों को अपने खाते साहित अपने परिजनों और लालच देकर गरीब व्यक्तियों के खाते में डलवाए। संजीव गरीब लोगों से वापिस इन पैसों को ले लेता था और दो तीन हजार उनको दे देता था। संजीव ने मिल से काफी सामान भी चोरी किया है। इस सब में उसका साथ उसकी महिला सहयोगी रेनू शर्मा ने दिया। अब दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में है। आरोपी से पुलिस ने 64 लाख बरामद कर लिया गया है। एसपी करनाल ने लोगों से आह्वान किया कि वह किसी को काम पर रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। 

Edited By

vinod kumar