हत्या मामले में बेल पर आए मुजरिम ने किया भाभी पर हमला

10/17/2019 11:55:30 AM

कुरुक्षेत्र (धमीजा) : थाना शहर थानेसर में हत्या की सजा काट रहे मुलजिम ने बेल पर छूटने के उपरांत भाभी पर हमला किया और गिरफ्तारी होने पर आत्महत्या का प्रयास किया। थाना शहर थानेसर में रिश्ते में भाभी पर हमला करने के आरोपी ने थाने में आत्महत्या करने का प्रयास किया। आरोपी अर्जुन सिंह निवासी कुरुक्षेत्र थाना शहर थानेसर में आत्महत्या का प्रयास किया जिसको इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसके खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज किया। 

एस.पी. आस्था मोदी ने बताया कि 18 मार्च 2014 को राहुल निवासी कुरुक्षेत्र ने थाना शहर थानेसर में अर्जुन सिंह निवासी कुरुक्षेत्र के विरुद्ध दी अपनी शिकायत में बताया था कि अर्जुन ने उसके पिता जयभगवान के साथ झांसा रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प के पास मारपीट की थी जिससे उसके पिता की मृत्यु हो गई थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था जिसकी सुनवाई अदालत कुरुक्षेत्र में चली जिसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को 6 जनवरी 2015 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

हत्या का दोषी पिछले 3 माह से उच्च न्यायालय पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ से जमानत पर आया हुआ था।15 अक्तूबर को सिरसला रोड मोहननगर की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना शहर थानेसर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई कि अर्जुन सिंह ने उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।

जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को काबू करके गिरफ्तार किया गया। आरोपी को पुलिस द्वारा विधि अनुसार अमलीजामा को अंजाम अनुसार तलाशी लेने केबाद हवालात में बंद कर दिया। वहीं आरोपी ने 16 अक्तूबर को हवालात में बने शौचालय में आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Isha