धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में दहशतगर्दों का शस्त्र प्रदर्शन, गोलियां बरसाते हुए चलते बने क्रेटा सवार

1/16/2024 8:03:03 PM

कुरुक्षेत्र(रणदीप रोर):  धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के अंदर खुलेआम शस्त्र का प्रदर्शन हो रहा है। आए दिन गोलियां चलती रहती हैं।  अब तक लाडवा क्षेत्र में तीन से चार बार गोलियां चल चुकी हैं। वहीं आज शाहाबाद  मारकंडा के गांव जनदेहड़ी में प्यारा सिंह के डेरे पर फायरिंग हुई है। फायर करने वालों का क्या मकसद रहा और क्यों फायरिंग हुई बड़ा सवाल है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रलैक क्रेटा गांडी में सवार होकर आए दहशत गर्दों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और चलते बने। 

फायरिंग मामले को लेकर शाहाबाद मारकंडा के थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि मौके पर एक फोन टूटा हुआ मिला है, मगर उसके अंदर सिम कार्ड नहीं है। आईएमइआई नंबर के सर्च करने के बाद पता चलेगा कि कहीं यह फोन गोली चलाने वाले  मलावर का तो नहीं था। गांव के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है। फायर करने वाले युवक एक ही गाड़ी यानी कि ब्लैक रंग की क्रेटा गाड़ी में सवार होकर आए थे।

 (हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें

Content Editor

Saurabh Pal