सोहना में किन्नरों का कारनामा, 17 साल के युवक का किया ऐसा हाल(VIDEO)

9/11/2018 12:52:14 PM

सोहना(सतीश कुमार): सोहना में किन्नरों का एक ऐसा कारनामा देखने को मिला है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर जबरन एक सत्रह साल के युवक को जबरन बेहोशी का इंजेक्सन देकर उसके प्राइवेट पार्ट को कटवा दिया गया। पीड़ित युवक महीनों से पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस ने आरोपी किन्नरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नही की है।  

पीड़ित के अनुसार वह रामलीला में देवी देवताओं के रोल किया करता था। आकाश एक दिन गुरुग्राम में रोल करने के बाद अपने घर सोहना आ रहा था। तभी किन्नरों की नजर उसपर पड़ी जिसके बाद किन्नर उसे उठाकर अपने डेरे में ले गए। जहां पर उसे रामलीला में रोल करने से ज्यादा रुपये देने का प्रलोभन दिया। लेकिन जब आकाश नही माना तो उसके साथ मारपीट कर पुलिस में बंद करने का डर दिखाया और एक दिन आकाश को बेहोशी का इंजेक्सन देकर उसके प्राइवेट पार्ट को ही कटवा दिया।

उन्होंने काफी समय तक पीड़ित को बंधक बनाकर रखा। फिर कुछ समय बाद जबरन  उसे बधाई पर भी साथ ले जाने लगे। एक दिन आकाश मौका पाकर किन्नरों के चुंगल से भाग आया और सारी आप बीती अपने घर वालों और पुलिस को बताई। लेकिन इस मामले में पुलिस कार्यवाही करने के नाम पर रुपये की मांग कर रही है। ये हम नही बल्कि पीड़ित खुद बता रहा है।

पीड़ित की मां के अनुसार किन्नरों ने आकाश को एक बार पहले भी अगवा कर लिया था। लेकिन परिवार वालों द्वारा खोजने पर आकाश को करीब 15 दिन बाद उनके कब्जे से छुड़ा लिया गया था। सोहना गुरुग्राम के अलावा अन्य राज्यों में देवी देवताओं के रोल करने वाले कलाकार की माने तो आकाश उसके साथ रामलीला, जागरण आदि में देवी देवताओं के रोल करता था और वो शुरु से लड़का ही था।


 

Rakhi Yadav