घर में घुसकर हमलावर ने महिला पर बरसाई गोलियां, छाती व टांग पर लगी गोली

5/24/2020 10:02:57 PM

अंबाला (अमन कपूर): अंबाला नेपियर रोड पर एक हमलावर ने घर में घुसकर महिला को गोलियों से भून दिया। इस घटना काे अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार गया। महिला काे एक गोली छाती तो दूसरी टांग पर लगी। लहूलुहान हालात में महिला को लेकर परिजन छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ 32 रेफर कर दिया।

महिला ने हमलावर की पहचान कानपुर के रहने वाले एक व्यक्ति के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस पास के फुटेज कैमरे खंगाल कर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबकि घायल प्रीति की शादी कानपुर में हुई थी और उसके दो बच्चे भी है। उसके ससुराल में जमीनी विवाद चल रहा है।

दिसंबर माह में व कानपुर से बच्चे लेकर अपने मायके मॉल रोड पर आई हुई थी। रोजाना की तरह व अपने कमरे में लेटी हुई थी कि इस दाैरान एक व्यक्ति उसके कमरे में दाखिल हुआ और गोलियां चला दी। ये घटना अंबाला छावनी के नेपियर रोड की है, जो सैन्य क्षेत्र में स्थित है। गोलियां लगने से महिला घायल हो गई, जिसे कैंट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। ऑ

जहां से उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घायल महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी को एक युवक ने गोली मारी है। युवक ने मुंह ढाका हुआ था। 

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी माैक पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। थाना सदर के एसएचओ विजय ने बतायक कि अंबाला छावनी के 56 नंबर क्वार्टर की रहने वाली महिला का विवाह कानपुर में हुआ था। महिला का नाम प्रीति है और वह यहां पर आई हुई थी।

पुलिस जांच में यही सामने आ रहा है कि यह मामला जमीनी विवाद का है और अभिषेक नामक युवक की ओर से गोली चलाई गई है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Edited By

vinod kumar