साइकिल का खेल देखने गए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, हालत गंभीर

10/7/2017 4:09:58 PM

रेवाड़ी(माेहिंदर भारती): गांव के एक शख्स काे साइकिल का खेल देखना इतना महंगा पड़ सकता है यह काेई साेच भी नहीं सकता है। अज्ञात हमलावरों ने उसके गुप्तांग पर तेजधार हथियार से वार कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। खेतों में लहूलुहान अवस्था में पड़े युवक को ग्रामीणों ने ट्रामा सैंटर पहुंचाया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह घटना रेवाड़ी जिले के ढाकिया गांव की है जहां रहने वाला 42 वर्षीय देशराज बीती रात गांव में हो रहे साइकिल का खेल देखने गया था। वहां कुछ लोग उसे खेतों में ले गए और वहां पर उन्होंने तेजधार हथियार से उसके गुप्तांग पर वार कर घायल कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अभी तक घटना के असल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। वहीं इस मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि सूचना के बावजूद पुलिस अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाई है।